फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: हाईस्कूल में 88.5 प्रतिशत रहा परिणाम, सेजल श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर

Thu, 23 Apr 2026 05:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

टॉपर सेजल बोलीं  मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता सेजल श्रीवास्तव ने बातचीत में बताया कि इस सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
सेजल ने हाईस्कूल में किया टॉप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में इस बार जिले का परिणाम 88.5 प्रतिशत रहा। कुल 38,107 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 35,293 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 31,251 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। बेहतर परिणाम से शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


जिले में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा सेजल श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

टॉपर सेजल बोलीं  मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता सेजल श्रीवास्तव ने बातचीत में बताया कि इस सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वह रोजाना तय समय के अनुसार पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं।

सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा मिला। आगे चलकर वह सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। शहर के फुटहा पुलिस लाइन निवासी सेजल के पिता बैजनाथ श्रीवास्तव शिक्षक हैं जबकि मां सुमन श्रीवास्तव गृहणी हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें