फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : एनसीसी व अर्थशास्त्र विषय की हुई परीक्षा

विज्ञापन
महाराज सिंह इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : महाराज सिंह इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को कड़ी निगरानी के बीच बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। सुबह प्रथम पाली में 8:30 बजे से हाईस्कूल एनसीसी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र का पेपर हुआ।
विज्ञापन



नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सात उड़ाका दल पूरे दिन केंद्रों का भ्रमण करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि हाईस्कूल एनसीसी परीक्षा में 135 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में आयोजित अर्थशास्त्र की परीक्षा में 1006 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 51 ने परीक्षा छोड़ दी। सात उड़ाका दल भ्रमण करते रहे।
ओवरऑल अच्छा रहा पेपर
शाम को परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। इंटर के छात्र आदित्य ने कहा, अर्थशास्त्र का पेपर सिलेबस के अनुसार था। लंबी उत्तरीय प्रश्न थोड़े विश्लेषणात्मक थे, लेकिन तैयारी अच्छी हो तो कठिन नहीं लगे। छात्रा शिवानी ने बताया, अधिकांश प्रश्न अपेक्षित थे। ग्राफ और आंकड़ा आधारित सवालों में थोड़ी सावधानी रखनी पड़ी। एक अन्य छात्र रोहित ने कहा, समय प्रबंधन जरूरी था, लेकिन पेपर ओवरऑल अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें