फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेरा गांव-मेरी धरोहर से बनेगी गांवों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गांवों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ‘मेरा गांव–मेरी धरोहर’ योजना के तहत जिले में व्यापक सर्वे कार्य चल रहा है। अब तक 155 गांवों के मंदिरों, पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन के अनुसार योजना के अंतर्गत गांवों के प्राचीन मंदिर, लोककला, पारंपरिक खेती पद्धति, मेले और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। राजस्व, पर्यटन और पंचायतीराज विभाग की संयुक्त टीम सर्वे कर रही है। ग्राम सचिवों द्वारा प्रत्येक गांव की विस्तृत प्रोफाइल तैयार कर डिजिटल माध्यम से अपलोड की जा रही है।

पोर्टल पर दर्ज होने के बाद इन स्थलों की जानकारी देश-विदेश के पर्यटकों को उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


जिले के प्रमुख स्थलों में चित्तौरा झील, बौंड़ी किला, बड़नापुर किला, कारीकोट मंदिर, कौड़ियाला नदी, गुल्लाबीर मंदिर, टेढ़ी नदी और मंगलीनाथ मंदिर शामिल हैं।
डीपीआरओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया के तहत गांवों की धरोहर का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण अंचल को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें