फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में घायल उन्नाव निवासी डाला चालक ने तोड़ा दम

Mon, 25 Sep 2023 05:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने डाला (सामान लादने वाला मैजिक वाहन) में टक्कर मार दी थी। हादसे में डाला चालक समेत तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें से उन्नाव निवासी डाला चालक ने रविवार की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर चुरईपुरवा के पास रविवार की सुबह लखनऊ से आ रहे डाला और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डाला चालक उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बेरु मुक्तेमऊ निवासी तपन कुमार गुप्ता (35), जरवलरोड थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी झुघरा (50) व दीपू (8) गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया था। जहां रात में उन्नाव निवासी डाला चालक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के बड़े भाई सुभाष ने बताया कि सुबह लखनऊ से भाड़ा लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें