फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक ः बाजार खुले-लोग निकले तो खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सरकार की ओर से लोगों को राहत देने के लिए किए गए अनलॉक में लोगों ने बढ़चढ़ कर जागरूकता दिखाई। लोग बाजार व दुकान में खरीदारी करते समय दो गज की दूरी बनाए रखे और मुंह में मास्क लगा रहा। खरीदारी के दौरान लोग खुद अपना साथ सैनिटाइज करते दिखे। दुकानदारों ने भी सैनिटाइजर की व्यवस्था दुकानों पर कर रखी है। सबसे ज्यादा खुशी पटरी दुकानदारों के चेहरों पर है। उनको अब दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद संक्रमण पर रोकथाम होना शुरू हो गया और आलम यह है कि अब काफी हद तक हालात सुधर गए हैं। सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक जून यानी मंगलवार से अनलॉक कर दिया। अनलॉक में लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया। लोग सुबह से ही मास्क लगाकर बाजार में निकले और सामान खरीदने के बाद वह सीधे घर चले गए। व्यापारी आलोक सोनी ने बताया कि उन्होंने दुकान सुबह आठ बजे खोल दी थी।
दुकान खोलने के 10 मिनट बाद ही ग्राहक आने लगे, लेकिन कोई भी ग्राहक जल्दबाजी में नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहा था। लोगों की जागरूकता देखकर मन प्रसन्न रहा। अगर लोग इसी तरह कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करेंगे तो यकीनन हम लोग जिले से कोरोना संक्रमण को खत्म करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यापारियों ने बताया कि अनलॉक के पहले दिन पहले की तरह ही सब नार्मल रहा। ऐसा नहीं रहा कि बाजार खुला है तो सब एक साथ उमड़ पड़े।
विज्ञापन

पटरी दुकानदार बोले- साहब आज बच्चे बहुत खुश हैं
अमर उजाला टीम ने शहर के डीएम चौराहे से लेकर पीपल चौराहे तक के पटरी दुकानदारों से बात किया तो वह काफी खुश दिखे। पानी-बताशे वाले नीरज ने कहा कि साहब आज मेरे घर में बच्चे बहुत खुश है कि पापा सामान बेचने गए है। वापस आएंगे तो कुछ खाने वाला लाएंगे। पटरी दुकानदारों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है।
नियम के पालन के लिए 20 मिनट इंतजार
घर के लिए किराना सामान लेने दोपहर में बाजार गया था। लोग सामान लेने के लिए दुकानदार द्वारा बनाए गए गोले में खड़े थे। हमने भी नियमों का पालन किया और 20 मिनट इंतजार करने के बाद मेरा नंबर आया। उसके बाद हम सामान लेकर अपने घर आए।
फोटो 39 में है।
गुड्डू, ग्राहक
ऑटोचालक को किया जागरूक
मैं घर से दुकान जा रहा था तो रास्ते में देखा कि एक ऑटो पर पांच लोग बैठे थे। मैेने गाड़ी रोककर तत्काल ऑटो चालक व यात्रियों से अपील किया कि कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करें। चालक ने तत्काल दो लोगों को उतार कर नियम का पालन किया।
फोटो 40 में है।
आसिफ, दुकानदार
जागरूकता ही देगी कोरोना को मात
आज के समय में हम लोग तभी सुरक्षित है। जब सब लोग जागरूक हो जाएंगे। आज के समय में जरूरत है कि खुद के साथ दूसरों को जागरूक करना। जागरूकता से ही हम लोग कोरोना को मात दे पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

फोटो 41 में है।
समर्थ मिश्रा, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें