फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत लाइनों के निर्माण की कराई जाएगी जांच

विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कालेज में शनिवार को वार्ड में भर्ती महिला रोगी से इलाज के बारे में जानकारी लेते ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को जनपद का दौरा किया। जिलेे की लचर और बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर उन्होंने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। ऊर्जा मंत्री ने जिले में 90 करोड़ की लागत से चल रहे भूमिगत लाइनों के निर्माण कार्य की जांच के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, जिन अधिकारियों के खिलाफ विद्युत आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत मिल रही है। उनको गैर जनपद स्थानांतरित किए जाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दोपहर में बहराइच पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व विधायकों के साथ बिजली व्यवस्था को लेकर पावर कॉर्पोरेशन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जनपद में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है। अगर इसमें कोई भी अफसर लापरवाही बरतता है तो उसेे बख्शा नहीं जाएगा। ऊर्जा मंत्री के सामने कुछ जनप्रतिनिधियों ने भूमिगत लाइन डालने के कार्य में अनियमितता की शिकायत की।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 90 करोड़ से अधिक की लागत से भूमिगत लाइनें बिछाने का कार्य हो रहा है। इसमें जिस स्तर पर भी अनियमितता बरती गई हैै, उसकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री नेे अधीक्षण अभियंता एसी रघुवंशी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अभियंता को तत्काल एक-दूसरे उपकेंद्रों पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाए। कोई भी अभियंता लंबे समय तक एक जगह तैनात नहीं रहना चाहिए।
ऊर्जा मंत्री नेे कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ बिजली आपूर्ति में उदासीनता की शिकायत मिल रही है। उन सभी के खिलाफ जांच कराते हुए गैर जनपद स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुप्ता, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, सीडीओ अरविंद चौहान, राहुल राय, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राघवेंद्र सिंह, आनंद गोंड, निशंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
अस्पताल में मरीजों का जाना हाल
ऊर्जा मंत्री समीक्षा बैठक के बाद सीधे मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर भर्ती गनियापुर निवासी सत्यनरायन का हालचाल पूछते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गुलाम अलीपुरा निवासी किरन सिंह से भी चिकित्सा सुविधाओं के बाबत पूछताछ की। ऊर्जा मंत्री के सामने कुछ लोगों ने सीएमएस द्वारा फोन न उठाए जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने जल्द ही सुधार लाए जाने की चेतावनी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस डॉ डीके सिंह, डॉ. हीरालाल, अस्पताल मैनेजर रिजवान समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें