फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। आसामरोड पर गुरुदत्तपुरवा गांव के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के सिसई सलोन गांव निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र सुखलाल की ससुराल तिवारीपुरवा गांव में है। बुधवार दोपहर में धर्मेंद्र, तिवारीपुरवा चफरिया निवासी कांशीराम पुत्र पृथ्वी, आज्ञाराम और श्यामू ट्रैक्टर पर बैठकर गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सरिया व अन्य सामग्री लदा था। आसामरोड पर गुरुदत्तपुरवा गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली से चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन खड्ड में पलट गया।
ट्रॉली के नीचे दबकर धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारीजनों के साथ पूर्व प्रधान सरोज कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवशंकर मौर्य मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल तीन युवकों को सीएचसी रिसिया पहुंचाया। वहीं धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें