फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अनियंत्रित डीसीएम ने ढाबों और पान की ढाबली में मारी टक्कर, एक की मौत... तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Dec 2024 12:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में अनियंत्रित डीसीएम ने ढाबों और पान की ढाबली में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
अनियंत्रित डीसीएम ने ढाबों और पान की ढाबली में मारी टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बुधवार की रात अनियंत्रित डीसीएम ने ढाबों और पान की ढाबली पर टक्कर मार दी। इसके बाद खंती में पलट गई। इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। 
विज्ञापन


हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलवरिया चीनी मिल के पास हुआ। यहां गोमती प्रसाद वर्मा और रामजी का ढाबा है। पास में ही नान्हू की पान की ढाबली है। देर रात गोंडा से पालिश लादकर आसाम रोड स्थित फैक्ट्री में माल उतारकर डीसीएम लौट रहा था। यहां पर डीसीएम चालक ने नियंत्रण खो दिया। ढाबों और पान की ढाबली में टक्कर मारते हुए आरिफ को रौंद दिया। 

हादसे में हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा बड़ागांव निवासी आरिफ (36) की मौत हो गई। वहीं ढाबली संचालक नान्हू (60), डीसीएम चालक समिति के तीन लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

गन्ना लादकर चिलवरिया चीनी मिल आए थे

मृतक के भाई रफीक ने बताया वह ट्रॉली में गन्ना लादकर चिलवरिया चीनी मिल आए थे। ट्रॉली लाइन में लगाने के बाद खाने पीने के लिए होटल पर बैठे थे। इसी समय हादसा हो गया। गाड़ी गोंडा के खरगूपुर थाना के इच्छापुरवा निवासी शिवकुमार उर्फ अरविंद (50) चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें