फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत, तीन घायल

Thu, 09 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत जोतकर घर लौट रहे ट्रैक्टर पर गांव निवासी भाई-बहन व कुछ अन्य लोग सवार हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज होने से बलईपुरवा गांव की मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा बेहड़ा निवासी बेचन (18) पुत्र चेतराम गुरुवार को सुबह ट्रैक्टर में हैरो लगाकर गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत की जोताई करने गया था। जोताई कर जब वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव निवासी सुनील (13) पुत्र बनवारी अपने छोटे भाई रंजीत (8) व बहन गुलाबा (10) के साथ खड़ा था।

सुनील ने ट्रैक्टर पर बिठाने की बात कही। इस पर बेचन ने तीनों भाई-बहन को ट्रैक्टर पर बिठा लिया। इसके बाद स्पीड काफी तेज कर दी। इसी बीच बलईपुरवा गांव के पास मोड़ पर पहुंचने पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबकर सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गंभीर हालत में रंजीत, गुलाबा और बेचन को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर हटवाकर सुनील का शव निकलवाया। सुनील की मौत और भाई-बहन के घायल होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें