फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी फल विक्रेता की बेटी को उसके चाचा ने घर में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने डरा धमकाकर बालिका से दुष्कर्म किया। घर के पास सड़क किनारे बालिका बेहोश मिली। अस्पताल में होश में आने के बाद पीड़िता ने परिवारीजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी फल विक्रेता की 12 वर्षीय पुत्री को गुरुवार को उसके चाचा करीम उल्ला ने शाम लगभग आठ बजे अपने घर पर झाड़ू लगाने के लिए बुला लिया। इसके बाद चाचा ने डरा धमकाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका किसी तरह चाचा के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली।
घर के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी वह घर के पास ही सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। उसकी हालत देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों से मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार को सुबह होश में आने पर पीड़िता ने परिवारीजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी मां ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी करीम उल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच निरीक्षक मृत्युंजय पाठक को सौंपी गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलनेे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें