फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत

Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अर्जुन की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में झिंगहाघाट पुल के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़ कर फरार हो गया। कोतवाल नगर राकेश सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले कर मुकदमा दर्ज करने के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मनपुर के मजरा साईंगांव निवासी सियाराम लोध (55) मंगलवार सुबह गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित बुढ़वा मेला जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर रिश्ते में भांजा लगने वाला अर्जुन यादव (25) भी मौजूद था। दोनों बाइक से कोतवाली नगर क्षेत्र में बहराइच-नानपारा हाईवे स्थित झिंगहाघाट पुल पहुंचे तो तेज रफ्तार के साथ सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में सामने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर डंपर के पहिए की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस टीम ने हादसे में सियाराम के जिंदा होने की उम्मीद के साथ उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था लेकिन डंपर के पहिए से कुचल जाने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था अर्जुन

मृतक अर्जुन तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और अभी पढ़ाई कर रहा था। वहीं अर्जुन के पिता रामहरख खेती-किसानी कर परिवार कर भरण-पोषण करते हैं। अर्जुन की मौत से परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक सियाराम भी किसान थे और खेती कर परिवार चलाते थे।
विज्ञापन

अर्जुन की फाइल फोटो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें