फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Fri, 30 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/चित्तौरा। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


रानीपुर के ग्राम सरवा निवासी रोहित कश्यप (23) बृहस्पतिवार को बाइक से चंदवापुर की ओर जा रहे थे। खुटेहना के पास अचानक वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रोहित को तत्काल सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि रोहित जरूरी काम होने की बात कह कर घर से निकले थे।
विज्ञापन


उधर, ग्राम बेदौरा निवासी शकील अहमद (28) सऊदी अरब में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। वह बृहस्पतिवार को वापस सऊदी अरब जाने वाले थे। इसी तैयारी के तहत वह बुधवार शाम दाढ़ी-बाल कटवाने बाइक से नील चौराहे गए थे। देर रात घर लौटते समय पुराने पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शकील ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें