फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 20 दुकानों पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

Fri, 30 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से चलाया जा रहा अतिक्रमणरोधी अ​भियान। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार देर शाम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने शहर के चौक बाजार से चांदपुरा तक 20 दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित मांस की तीन दुकानों को भी बंद कराकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन



शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की टीम इन दिनों पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम नगर पालिका ईओ प्रमिता सिंह और नगर कोतवाल प्रदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने शहर के चौक बाजार से चांदपुरा मोहल्ले तक अभियान चलाया।


इस दौरान टीम को 20 ऐसी दुकानें मिलीं, जिनके सामने अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा बना दिया गया था। टीम ने इन अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराते हुए सभी को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए तो जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इसके साथ ही चांदपुरा मोहल्ले में अवैध रूप से मांस की तीन दुकानों का संचालन भी होता मिला। मांस कारोबारियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था। ईओ प्रमिता सिंह ने सभी दुकानों को बंद कराते हुए कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन



अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, यातायात प्रभारी रामप्रकाश यादव, एजाज अहमद समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें