फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन की टक्कर से दो श्रमिकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। शहर स्थित एक फार्म हाउस से रविवार देर रात मजदूरी कर बाइक से लौट रहे दो श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरौचा मोड़ के पास बाइक में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

थाना फखरपुर के ग्राम लालापुरवा निवासी रमेश (30) और रिंकू गुप्ता (38) शहर मुख्यालय स्थित एक फार्म हाउस में दैनिक मजदूरी करते थे। दोनों प्रतिदिन बाइक से घर से फार्म हाउस आते-जाते थे।
रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों युवक काम खत्म कर घर लौट रहे थे। मरौचा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन से इनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग जब तक दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की व्यवस्था करते, तब तक दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें