बहराइच। जिले में रविवार को जगतापुर और कैसरगंज के रेवली गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से दो महिलाओं की मौत हो गई। जगतापुर निवासी मुन्नी देवी (65) रविवार को घर में अकेली थीं। उनके पति रमेश चंद काम से लखनऊ गए थे और दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। दोपहर में स्थानीय लोगों ने रमेश चंद को फोन कर मुन्नी देवी के जीने से गिरकर घायल होने की सूचना दी। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन बताया।
दूसरी ओर, कैसरगंज के रेवली गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। रविवार को युवक उनके घर आया था। युवक जबरन उसकी पत्नी को विषाक्त पदार्थ देकर भाग गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पति की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।