फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक ही घर में पहुंचीं दो बरात, पहले द्वारपूजा के लिए बरातियों में भिड़ंत, छह घायल

विज्ञापन
जरवलरोड के रिठौड़ा गांव में बारातियों में हो रही मारपीट।
विज्ञापन
जरवलरोड। जरवल रोड थाना के करमुल्लापुर बाबापुर गांव में सोमवार रात एक ही परिवार की दो बेटियों की शादी के दौरान पहले द्वारपूजा के लिए दोनों बरात में आए लोगों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई मारपीट में छह बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अपनी मौजूदगी में विवाह की रस्में सम्पन्न कराईं।
विज्ञापन


गांव निवासी लखन ने अपनी पुत्री रेनू का विवाह रिठौरा गांव निवासी करमचंद तथा दूसरी पुत्री रोली का विवाह कैसरगंज के मरोठिया गांव निवासी सुनील के साथ एक ही दिन तय किया था। सोमवार रात निर्धारित समय पर दोनों बरातें पहुंचीं। दोनों बरातों के ठहरने और नाश्ते की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। नाश्ते के बाद दोनों बरात में शामिल लोग पहले उनकी द्वारपूजा कराने की जिद पर अड़ गए। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों के छह बराती घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहले पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद जरवल रोड थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें