रुपईडीहा। एआरटीओ की टीम ने रविवार को बिना परमिट चल रहे दो वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया है। वहीं सड़क पर फर्राटा भर तीन अन्य ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की गई।
एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह की अगुवाई में रविवार को नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम को दो बस बिना परमिट के चलते मिली जिन्हें सीज करते हुए एक लाख 21 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा टीम को इसी मार्ग पर तीन अन्य वाहन ओवरलोड होकर संचालित मिले।
टीम ने तीनों वाहनों पर एक लाख 34 हजार 800 रुपये की धनराशि का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि बिना परमिट चल रहे दोनों वाहन पंजाब से बढ़नी रूट पर संचालित हो रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को रुपईडीहा रोडवेज पर लाकर खड़ा कर दिया है।