फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेले में तेज बुखार, खांसी और पेट दर्द के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 10 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूटेहना में मरीजों का इलाज करतीं चिकित्सक।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान विभिन्न प्राथमिक तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भरमार रही। इनमें ज्यादातर मरीज तेज बुखार, खांसी तथा पेट दर्द के रहे। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवा वितरित की गई। विशेषज्ञों ने परामर्श देकर स्वस्थ रहने के टिप्स बताए।
विज्ञापन


चित्तौरा प्रतिनिधि के अनुसार गंभीरवा पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में डॉ. सुहेल अहमद ने 40 मरीज देखे। ज्यादातर मरीज सर्दी, बुखार व चर्मरोग के रहे। सभी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम चौगोड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में कुल 32 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सद्दाम हुसैन ने बताया कि बुखार, खांसी, चर्मरोग, हाथ-पैर तथा पेटदर्द से पीड़ित समीर अहमद, जगमोहन देवतादीन, मेहताब, सलमा, तरन्नुम, ताजुनिन्नशा समेत अन्य की जांच कर उपचार किया गया।
विज्ञापन


रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रजनी गुप्ता ने बताया कि मेले के दौरान बबलू और मीरा देवी को तेज बुखार की शिकायत पर जांच कर उपचार किया गया। इसके अलावा विनीता, बहादुर, नीतू, हामिद, सिमरन, रजिया, मुकेश सहित कुल 14 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने अपनी टीम के साथ 48 मरीजों का उपचार कर दवा दी। इन मरीजों में भरथापुर निवासी शफीकुन, नसीरुल, सेमरा निवासी रामगोपाल, पचपकरी निवासी बानो, सलारपुर निवासी श्वेता, प्रकाश शर्मा, सरिता, सुशीला, अमवा हुसैनपुर निवासी कांति देवी, सुरेंद्र, किंघिरियन पुरवा निवासी कुर्बान अली सहित कुल 48 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।

रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डाॅ. शुएब ने मनोज कुमार, मैकू लाल, खलीकुन, अब्दुल हमीद, अरशद, राम किशुन, बदलू राम, नसीमा, नाजरून, नौभान की जांच कर दवा दी।

हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 57 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। यहां डाॅ. अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 268 मरीजों की जांच कर दवाएं प्रदान की गईं। यह शिविर ख़ुटेहना, वभनियांवा, रामनगर खजुरी, मुंडेरवा ठकुराइन तथा पहलवारा में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें