फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिछिया मार्ग पर अचानक सामने आए बाघ के दो शावक, सहमे बाइक सवार

विज्ञापन
बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बाइकसवार के सामने अचानक आए बाघ के शावक।
विज्ञापन
बिछिया। गिरिजापुरी-बिछिया मार्ग पर मंगलवार रात मिहींपुरवा से बाइक से लौट रहे समाजसेवी जुनैद खान और उनके साथी बलवंत यादव के सामने अचानक बाघ के दो शावक आ गए। इससे दोनों सहम गए और बाइक रोककर खड़े हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच पीछे से पहुंचे कार सवार ने आगे बाघिन होने की आशंका जताते हुए बाइक सवारों को कार के पीछे आने के लिए कहा और सुरक्षित गिरिजापुरी तक पहुंचाया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट आशीष गौड़ ने रात में गिरिजापुरी-बिछिया मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवारों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संभव हो तो देर रात अकेले बाइक से सफर करने से बचें और चार पहिया या बंद वाहन का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि रास्ते में बाघ या उसके शावक दिखाई देने पर उनके पास जाने, फोटो-वीडियो बनाने या पीछा करने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें