फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुईं जिले की दो शिक्षिकाएं

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शामिल बहराइच की ​शि​क्षिकाएं। - फोटो : दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शामिल बहराइच की ​शि​क्षिकाएं।
विज्ञापन
बहराइच। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 7 व 8 मार्च 2026 को भारतीय विद्वत परिषद और राष्ट्र सेविका समिति ‘शरण्या’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी तू नारायणी’ विषय पर महिला विचारकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले की दो शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

सम्मेलन से लौटने के बाद महिला पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा खन्ना ने बताया कि ज्ञान भारती उत्तर प्रदेश की राज्य सह-समन्वयक, बहराइच महिला विमर्श प्रमुख और राष्ट्र सेविका समिति बहराइच विभाग की जिला बौद्धिक प्रमुख होने के नाते उन्हें इसमें भाग लेने का अवसर मिला। उनके साथ प्राथमिक विद्यालय मीरगंज (तेजवापुर) की सहायक अध्यापिका गरिमा सिंह ने भी प्रतिभाग किया, जो राष्ट्र सेविका समिति बहराइच विभाग की नगर सह-बौद्धिक प्रमुख हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, साध्वी ऋतंभरा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें