फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर के 42 हजार घरों तक पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में रसोई गैस आपूर्ति की व्यवस्था जल्द बदलने वाली है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से नगर क्षेत्र में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत शहर के करीब 42 हजार घरों में पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। परियोजना पर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और मई 2026 तक घरों में पाइप से गैस पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से नगर क्षेत्र में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है, जिसमें 42 हजार संभावित उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध किया गया है। अब अलग-अलग मोहल्लों में भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। योजना लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुक कराने और ढुलाई की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर सौरभ आनंद के अनुसार, पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति सिलिंडर की तुलना में अधिक सुरक्षित होती है। इसमें गैस कम दबाव में प्रवाहित होती है, जिससे विस्फोट की संभावना बेहद कम रहती है। किसी आपात स्थिति में घर के बाहर लगाए जाने वाले मीटर से गैस सप्लाई तुरंत बंद की जा सकेगी।
विज्ञापन


एसोसिएट एग्जीक्यूटिव प्रज्ज्वल यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को पाइप गैस कनेक्शन के लिए लगभग सात हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। इसके बाद घर तक पाइपलाइन जोड़कर मीटर लगाया जाएगा। गैस आपूर्ति शुरू होने के बाद संचालन और सुरक्षा की निगरानी के लिए अलग से ऑपरेशन टीम भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन



योजना पर एक नजर


शहर के करीब 42 हजार घरों को मिलेगा कनेक्शन
परियोजना की लागत लगभग 80 करोड़ रुपये
उपभोक्ता को देनी होगी 7000 रुपये जमानत
मई 2026 तक गैस आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद


क्या होगा फायदा

सिलिंडर बुकिंग और ढुलाई का झंझट खत्म
गैस कम दबाव में आने से सुरक्षा ज्यादा
घर के बाहर लगे मीटर से तुरंत बंद की जा सकेगी सप्लाई
24 घंटे गैस उपलब्ध रहने की संभावना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें