फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रवेशपत्र न मिलने से दो छात्रों की छूटी बोर्ड परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। तेजवापुर ब्लॉक के सिंगाही गांव निवासी शिवा गुप्ता और रामनिवास गुप्ता ने आरोप लगाया है कि प्रवेशपत्र न मिलने के कारण उनकी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा बुधवार को छूट गई।
विज्ञापन



छात्रों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह के माध्यम से प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज, पट्टी में हाईस्कूल में सत्र 2025-26 में प्रवेश लिया था। प्रवेशपत्र के लिए दोनों छात्र सप्ताह भर से विद्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें प्रवेशपत्र नहीं दिया गया।


बुधवार को परीक्षा के दिन भी प्रवेशपत्र न मिलने के कारण वे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इस संबंध में जब वे प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि उनका हाईस्कूल में प्रवेश दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों ने फोन के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की है। डीआईओएस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें