फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल से सवा करोड़ की चरस लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नेपाल से चरस की खेप लेकर आए दो तस्करों को मोतीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 4.282 किलोग्राम चरस, दो मोबाइल, चार हजार रुपये और बाइक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सवा करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम गोपिया बैराज से रायबोझा जाने वाले मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अहमद रजा निवासी गौड़रिया और महबूब निवासी सुभानपुरवा को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने चरस नेपाल से लाकर स्थानीय बाजार में बेचने की बात बताई। सीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। बरामद चरस को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें