फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में दो बहनों ने खाया विषाक्त पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। भदवानी गांव निवासी दो सगी बहनों ने पारिवारिक कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिवारीजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में देर रात को इलाज के दौरान बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि छोटी बहन का इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत भदवानी गांव निवासी परमीन (19) और गुड़िया (16) सगी बहने हैं। दोनों बहनों का मंगलवार शाम को पारिवारिक मामलों को लेकर पिता अब्दुल कलाम से विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
सभी दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात को परमीन की मौत हो गई। जबकि गुड़िया का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। सभी ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
पिता के डांटने पर बहनों ने उठाया कदम
जहर खाने वाली सगी बहनें परमीन और गुड़िया को पिता अब्दुल कलाम सही रास्ते पर चलने व बगैर काम के घर से बाहर न निकलने के लिए फटकार दिया। इससे दोनों बहनें नाराज हो गईं। दोनों ने जहर खा लिया। जिससे परमीन की मौत हो गई। गांव के लोग घटना पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें