बहराइच। शहर निवासी महिला समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। उधर स्वास्थ्य टीम की ओर से 1632 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि महिला समेत दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर निवासी महिला और महसी निवासी युवक संक्रमित है। दोनों को स्वास्थ्य टीम की ओर से होम आइसोलेट करा दिया गया है।
उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 45 लोगों की एंटीजन और 39 आरटीपीसीआर जांच की गई। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अुनराग वर्मा ने बताया कि 62 लोगों की एंटीजन और 38 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
चरदा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 54 लोगों की एंटीजन और 49 की आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि जिले भर में 1632 लोगों की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। संवाद