बहराइच। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की अगुवाई में रविवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। सभी ने कुरान शरीफ की आयतों के बारे मेें वसीम रिजवी द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार को कांग्रेस भवन के सभागार मेें एकत्रित हुए। सभी ने उनका पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
जुलूस नगर के पीपल तिराहे पर ही पंहुचा था। इसी दौरान यहां पर पहले से मौजूद नगर व देहात कोतवाली की पुलिस फोर्स ने जुलूस को आगे जाने से रोक दिया। जिस पर तीखी नोंकझोंक हुई। कायकर्ताओं ने पीपल तिराहे पर ही पुतला जलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर सभी को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष फरीद हुसैन ने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा सुप्रीमकोर्ट में अर्जी देना देश के मुसलमानों की भावनाओं का अपमान है। सभी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अद्दूश अहमद, फैजान, अरमान खान, तौहीद, शबीब अहमद, असद अहमद, अल्ताब अहमद आदि मौजूद रहे।