फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तिलक समारोह से लौट रहे दो लोगों की हादसे में मौत

Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी थानाक्षेत्र में गदामार गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो।
विज्ञापन
बहराइच/महसी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रोंं में शनिवार रात हुए हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हेंं इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मौत की सूचना से मृतकोंं के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा निवासी अवधराम के बेटी का विवाह बौंडी थाना क्षेत्र के राजा बौंडी निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार को तिलक थी, और अवधराम तिलक लेकर राजा बौंडी आए थे। लौटते समय तिलक समारोह में शामिल एक बोलेरो बहराइच-सीतापुर हाइवे हरदी थाना क्षेत्र के गदामार के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई।
इस हादसे में मुरली (40), बद्रीनाथ (38) बेचेलाल (44), कुवारे (36), उत्तम कुमार (38), वाहन चालक मनीष कुमार (35), श्रवण कुमार ( 7), शोभित (8), संजय (8) व विकास कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर आई हरदी पुलिस ने घायलोंं को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी मुरली (40) की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल बेचेलाल को चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक मुरली के भाई स्वामीदयाल ने बताया कि इलाज के दौरान बेचेलाल ने भी ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


वाहन से टकराकर महिला की मौत, बेटी व भाई घायल
जरवलरोड थाना क्षेत्र के महेरी निवासी संगीता (42) बीते दिनों बेटी महक(14) के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए भाई के घर हुजूरपुर गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शनिवार को वह भाई उमेश सिंह के बेटी महक का सीटी स्कैन करवाने के लिए बहराइच आई थी।
वापसी में बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर रानीपुर थाना क्षेत्र के भानपुर धुसवा के पास तीनों सड़क किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संगीता, महक व उमेश को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
जहां संगीता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। संगीता के भाई बृजेश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान रविवार की सुबह संगीता की मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें