बहराइच। जिले में मंगलवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य टीम द्वारा एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 288 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 51 एंटीजन व 51 आरटीपीसीआर जांच हुई। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 80 एंटीजन और 56 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 60 एंटीजन आर 56 आरटीपीसीआर जांच हुई। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 37 एंटीजन और 35 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 39 एंटीजन और 39 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 57 एंटीजन और 51 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 324 एंटीजन जांच की गई। जबकि 288 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 288 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।