फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से लापता बुजुर्ग फखरपुर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र निवासी वृद्ध एक माह से लापता था। वृद्ध फखरपुर में टहलता मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की। वृद्ध ने अपना नाम और पता बताया। इस पर फखरपुर पुलिस ने वाराणसी पुलिस से संपर्क किया। वहां पर गुमशुदगी का केस दर्ज था। पुलिस की सूचना पर मां-बेटे और ग्रामीण पहुंचा। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद वृद्ध को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अहिरानी गांव निवासी नंदलाल (60) पुत्र जगधारी एक माह से लापता थे। वह फखरपुर कस्बे में मंगलवार को घूम रहे थे। पुलिस गश्ती की टीम ने वृद्ध से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बताया। इस पर फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने वाराणसी के फूलपुर थाने की पुलिस से संपर्क साधा। फूलपुर पुलिस ने वृद्ध की गुमशुदगी का केस दर्ज होने की बात बताई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने वृद्ध के घर पर सूचना भिजवाई। सुबह वृद्ध की मां-बेटे और एक ग्रामीण पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखा-पढ़ी के बाद वृद्ध को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वृद्ध मनोरोगी लग रहा है। वह भटक कर फखरपुर कस्बे में आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें