फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो लोगों की मौत

Tue, 29 Dec 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव थाना अंतर्गत कसमाचक गांव निवासी बनवारीलाल (48) 30 साल से शहर के नानपारा बस स्टैंड के पास नाले के किनारे जूते-चप्पलों की मरम्मत कर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन


दिन भर काम के बाद रात में वहीं एक पतली चादर लपेटकर सो जाता था। परिवार की आजीविका भी बनवारी पर निर्भर थी। सोमवार की रात बनवारी ने खाना खाया और पतली सी चादर तानकर सो गया।

रात को उसकी मौत हो गई। सुबह सफाईकर्मी जब झाड़ू लगाने पहुंचे तो उसे जगाने की कोशिश की। चादर हटाकर देखा गया तो वह मृत मिला। सूचना परिवार वालों को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मृतक के सगे भाई मेवालाल व भांजे बुधई प्रसाद ने बताया कि बनवारी के पास ठंड से बचाव के लिए कोई समुचित इंतजाम भी नहीं थे। बनवारी की मौत ठंड से हुई है।

बनवारी की मौत की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आने जाने वाले राहगीरों व मोहल्लावालों ने चंदे के तौर पांच हजार रुपये इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पंचनामे के पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं दूसरी ओर नानपारा तहसील अंतर्गत कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर पृथ्वीपुरवा गांव निवासी मैकूलाल (55) पुत्र सरजू की सोमवार रात में तबियत बिगड़ गई। अचानक कंपकंपी, खांसी व बुखार के साथ सांस चलने लगी।

शरीर पसीने से तर बतर हो गया। परिवार के लोगों ने स्थानीय डॉक्टरों के पास पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने ठंड लगने की बात कहकर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार वाले अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

तभी उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र सोबरन ने बताया कि ठंड से पिता की मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान नबी अहमद ने ठंड से मौत की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें