फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में मनमानी

Mon, 28 Dec 2015 09:53 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
असवा मोहम्मदपुर के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य को जीत के बाद भी शपथ नहीं दिलाई गई। जबकि गांव के अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की शपथ की औपचारिकता 26 दिसंबर को पूरी हो गई। पीड़ित ग्राम पंचायत सदस्य ने इस मामले में एडीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन


विकास खंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर में ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान का चुनाव पिछले पखवारे में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वार्ड नंबर 14 से ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र झल्लर प्रसाद जीते हैं। लेकिन 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत के 14 सदस्यों को शपथ दिला दी गई।

ओमप्रकाश को नहीं बुलाया गया। ग्राम पंचायत सदस्य का कहना है कि इस बारे में जब उसने ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णमुरारी से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि आप स्वयं अपना शपथ पत्र लिखकर दे दीजिए। परेशान सदस्य ने इस मामले में अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


रंजिश के चलते नहीं हो पाई शपथ
खंड विकास अधिकारी अनवारुल हसन सिद्दीकी से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं है। सेक्रेटरी से पूछकर बताते हैं। कुछ देर बाद बीडीओ ने फोन कर बताया कि निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य व वर्तमान ग्राम प्रधान पेशकार आर्या से विवाद चल रहा है। हो सकता है इसी के चलते शपथ का मामला फंसा हो। जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें