फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वबहराइच/पयागपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पयागपुर में पुत्री को बलरामपुर छोड़कर वापस आ रहे बाइक सवार पिता को वाहन ने रौंद दिया, वहीं हुजूरपुर में वाहन की टक्कर से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत सत्संग नगर कॉलोनी कोट बाजार निवासी सुदेव कुमार (54) पुत्र नैनी गोपाल अपनी पुत्री को छोड़ने के लिए शनिवार की शाम बाइक से बलरामपुर गया था। बलरामपुर में पुत्री को छोड़कर बाइक सवार सुदेव वापस घर आ रहा था। इसी दौरान गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सुदेव की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, हुजूरपुर थाना अंतर्गत शिवनहा गांव निवासी नन्हें गुप्ता (45) पुत्र रामगोली गुप्ता अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था। रविवार को सुबह वह पत्नी चमेली (42) को लेकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान हरिहरपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नन्हें गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें