धरसवां (बहराइच)। शहर के बख्शीपुरा इलाके में सोमवार की रात कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लोहे की जंजीर, ईंट और लात-घूसें चले। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। वहीं घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दरगाह थाना के बख्शीपुरा निवासी लवकुश चौधरी (42), नई बस्ती निवासी शेखर (14) और डीहा निवासी राहुल शुक्ला (40) घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज आए। घायल लवकुश का आरोप है मोहल्ला स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर कार रोककर सामान लेने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद इंटरलॉकिंग का काम करने वाले आठ लोगों ने कार हटाने का बात बोली। उन्होंने सामान लेने के बाद कार हटाने का बोला तो इसी बात से नाराज होकर उक्त लोगों ने लोहे की जंजीर, ईंट पत्थर से उन लोगों को घायल कर दिया और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।
पुलिस को तहरीर देने की बात बताई। वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।