फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.5 किलो चरस के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
बिछिया में एसएसबी द्वारा चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। एसएसबी के जवानों ने उत्तराखंड ले जायी जा रही साढ़े आठ किलो चरस के साथ एक नेपाली महिला व युवक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये बतायी जा रही है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 70वीं वाहिनी की बार्डर आउट पोस्ट रमपुरवा के जवान सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर गश्त कर रहे थे। तभी नेपाल की ओर से दो लोग आते हुए दिखाई दिए। एसएसबी के जवानों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे।
इस पर एसएसबी के जवानों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के लाली बाजार निवासी कमला और बल बहादुर पूर्ण को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इनके पास से साढ़े आठ किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए युवक व युवती ने बताया कि वह कैरियर के रूप में काम करते हैं और चरस की डिलीवरी उत्तराखंड के देहरादून में देनी थी। दोनों चरस वहीं लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें