फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना से चोरी करके भागे दो नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। तेलंगाना से चोरी करके भागी नेपाली महिला व पुरुष को एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा चौकी के पास जांच के दौरान दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए। एसएसबी ने दोनों को तेलंगाना से आई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चोरों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने बताया कि तेलंगाना से पुलिस निरीक्षक लावाडी बालू चौहान ने सूचना दी थी कि नेपाली महिला व पुरुष क्षेत्र से जेवरात चोरी करके भागे हैं। जो नेपाल जा सकते हैं। 19 मार्च को तेलंगाना पुलिस सीमा एसएसबी चौकी रूपईडीहा पहुंची। तेलंगाना पुलिस ने एसएसबी के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
इस पर सहायक कमांडेंट ने चोरों को पकड़ने के लिए सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ा कर चेकिंग तेज कर दी। इस दौरान एसएसबी महिला जवान शिल्पा देवी, संतोष समेत अन्य को रूपईडीहा से एक महिला व पुरुष आते दिखे। जवानों ने दोनों को रोका तो वह भागने लगे। टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके पास से 186.27 ग्राम सोना, 320 ग्राम चांदी, 5380 रुपये नकद, दो घड़ी एवं दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नेपाल राष्ट्र के सुरखेत जिले में ललित ग्राम पंचपुरी वार्ड नंबर 10 निवासी ललित व कैलाई जिला के थापापुर निवासी जानवी के रूप में हुई है। सहायक कमांडेंट ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिन्हें वह अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें