फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दो और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा जिले में बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को पांच मरीजों के पॉजिटिव मिलने की रिपोर्ट आई थी, तो रविवार को दो और मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई। दोनों मरीज मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन हैं। अब जिले में फिर से संक्रमित मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आए आठ मरीजों के एक साथ कोविड लेवल-1 चित्तौरा से डिस्चार्ज होने के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली थी। इसके बाद शनिवार देर शाम डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान से पांच मरीजों के एक साथ पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई। इन सभी को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती करने की कार्रवाई की जा रही थी।
इसी बीच रविवार देर शाम फिर से दो और मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसमें एक नानपारा के इमलिया गांव और दूसरा मोतीपुर के सर्रा गांव का निवासी है। इन दोनों के सैंपल सात मई को लेकर जांच को भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट सामने आने के बाद उनको भी कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि दो लोग कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। यह दोनों मेडिकल कॉलेज के पुराने महिला अस्पताल में क्वारंटीन थे। इनके बारे में अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें