फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेटे पर संकट बताकर महिला से जेवर उतरवाकर दो बदमाश फरार

Tue, 17 Dec 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । शहर के देहात कोतवाली इलाके के पुलिस लाइन स्थित एक स्कूल के पास सोमवार को बच्चे को स्कूल लेने जा रही महिला को दो टप्पेबाजों ने बेटे के जीवन पर संकट बताकर रोक लिया। बातों में उलझाते हुए कान में पहने सोने के टॉप्स उतरवाकर भाग गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद निवासी शहर के नव्वागढी में रहने वाले प्राइवेट शिक्षक विजेंद्र यादव की पत्नी सुशीला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया सोमवार की दोपहर 11:30 बजे बच्चे को स्कूल लेने जा रही थी। रास्ते में पुलिस लाइन के पास दो युवक मिले और उन्हें रोककर बेटे पर जान का खतरा बताया जिससे वे घबरा गई और उनकी बातों में आ गई। इसी दौरान बातों में उलझाते हुए सोने के टाॅप्स उतरवा लिए और लेकर भाग गए। देहात कोतवाल परमानन्द तिवारी ने बताया सीसीटीवी कैमरों में दो बदमाश कैद हुए है। हुलिए के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाक्स-
- पांच दिन के अंदर दूसरी घटना को दिया अंजाम
बीती 12 दिसंबर को दो बदमाशों ने जेल रोड पर बच्चे को स्कूल लेने जा रही रायपुर राजा निवासी रानी सिंह से सोने के टाप और जंजीर उतरवाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें