फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर बांके से हमला करने का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के हरनी अरौरा गांव निवासी किसान ने सात लोगों पर खेत से जबरन ट्रैक्टर निकालने और मना करने पर बांका लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवली पुलिस ने सात लोगों पर साधारण दंगा, घातक हथियार से हमला आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सहजनी हरनी अनौरा निवासी निरंज मिश्र ने कैसरगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोप है 11 दिसंबर को धनीराम जबरन गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर उनके खेत से निकल रहे थे। भाई सज्जन, अभिषेक और अमित ने रोककर दोबारा निकलने से मना किया तो धनीराम, राधे रमन, शिवशरन, दीपक, बेदतरन, रोहित और हर्षित बांका और लाठी-डंडा लेकर आए गए। दोपहर 1:30 बजे भाई और उनकी पत्नी रूपा समेत चार लोगों को पीटा और जान से मारने की नीयत से बांका लेकर सज्जन को दौड़ा लिया। घटना का वीडियो और फोटो उनके पास उपलब्ध है। कैसरगंज निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें