फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में एक साथ पेड़ पर दिखे दो तेंदुए

Fri, 06 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 कतर्नियाघाट में पर्यटकों को पेड़ों पर दिखा तेंदुओं का जोड़ा।     - स्रोत : पर्यटक
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। कहीं घने जंगलों के बीच तेंदुआ दिखाई दे रहा है, तो कहीं विशालकाय हाथियों के झुंड पर्यटकों का मन मोह रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भ्रमण पर आए पर्यटकों के लिए उस समय रोमांच चरम पर पहुंच गया, जब उन्होंने एक सेमल के पेड़ की शाखा पर दो तेंदुओं को एक साथ बैठे देखा। पर्यटकों ने इस खास पल को अपने कैमरों और मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि कतर्नियाघाट में बाघ, तेंदुआ, हाथी और हिरण समेत कई वन्य प्रजातियां सुरक्षित परिवेश में रह रही हैं। वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास कर रहा है, ताकि लोग प्रकृति के करीब आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें