फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत में दो की मौत, सात घंटे जाम रहा हाइवे

Thu, 23 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में चहलारीघाट पुल पर बुधवार की भोर ट्रक व ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक के चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद पुल के दोनों ओर लंबा जाम लगा गया। हादसे के लगभग सात घंटे बाद जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया गया। हादसे का शिकार दोनों लोग मुरादाबाद जिले के निवासी हैं।

मुरादाबाद जिले के कुंदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाथीपुर चित्तू निवासी अनवर (28) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह नोएडा से ट्रक पर ऊनी कपड़े लादकर उसी के गांव के रहने वाले सहायक ताहिर (20) के साथ भूटान जा रहा था।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर चहलारी घाट पुल पर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अनवर व ताहिर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बहराइच की ओर से आ रहे धान लदे ट्रेलर का चालक माजिद अली (35) गंभीर रुप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी रमपुरवा भेजा जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जेसीबी मंगवा कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और जाम खुलवाया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सात घंटे लगा रहा जाम, फंसे रहे सैकड़ों वाहन

चहलारी घाट पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे से हाइवे के दोनो तरफ भीषण जाम लग गया। हाइवे के दोनो तरफ सैकड़ों वाहन जहां के तहां खड़े हो गए और हजारों राहगीर जाम में फंस गए। जाम में ट्रक, बस जैसे बड़े वाहनों के साथ-साथ सैकड़ो छोटी गाड़ियां भी फंसी रही।
जाम में फंसे मैरपुरी निवासी ट्रक ड्राइवर सुमेर सिंह ने बताया कि वह बीते छह घंटे से खड़ा हूं, अभी भी जाम नहीं खुला है। वहीं कार सवार दिल्ली निवासी दंपती गिरिजा व सुषमा ने बताया कि लगभग चार घंटे से दोनों जाम में फंसे हैं। पीने का पानी खत्म हो गया है। लगभग सात घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी से दुर्घटना गस्त ट्रक को हटवा कर जाम खुलवाया। एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें