फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Tue, 01 Aug 2017 10:17 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि सगे भाइयों समेत पांच घायल हुए हैं। यह हादसे थाना दरगाह, इकौना व जरवलरोड क्षेत्र में हुए। हादसे में दम तोड़ने वाले मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों में दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत चांदमारी बख्शीपुरा निवासी संतोष (40) सोमवार शाम चार बजे घर से जरूरी काम होने की बात कहकर निकला था। शहर के वजीरबाग मोहल्ले में देर रात संतोष को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां संतोष ने दम तोड़ दिया। उधर इकौना के कंजड़वा निवासी अश्विनी कुमार (24) को बहराइच आते समय तिलकपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अश्विनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत डिहवा गांव निवासी मोहम्मद अली (25) साइकिल से अपने भाई साहिल (12) तथा राहिल (10) के साथ जरवलरोड बाजार आ रहा था। तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रुदाइनमोड़ के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सभी को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां पर डॉ. सुनील सिंह  ने मोहम्मद अली व साहिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। उधर गोंडा के करनैलगंज थाना अंतर्गत गुरुवलिया गांव निवासी बजरंगी (22) तथा पंकज (24) ऑटो पर सवारियों को लेकर घूरनपुर गांव आए  थे। सवारियों को छोड़ने के बाद दोनों   भाई वापस गोंडा जा रहे थे। तभी गांव  के बाहर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। दोनों को सीएचसी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें