घाघरा में छलांग गलाने के बाद लोगाें द्वारा बचाई गई छाता की जान के दौरान जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने बीए की पढ़ाई के लिए रोका, इससे आहत युवती ने घाघरा में छलांग लगा दी। चरवाहों और बच्चों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने युवती को निकाला। परिवार के लोगों को सूचना दी गई।
कैसरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती क्षेत्र के महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा है। इस वर्ष उसने प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की।
द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए तैयारी कर रही थी लेकिन परिवार के लोग उसकी पढ़ाई के खिलाफ थे। जिसके चलते उसको आगे पढ़ने से मना कर दिया। इससे वह काफी आहत थी। मंगलवार को वह संजय सेतु से घाघरा में कूद गई। तट पर मौजूद बच्चे व चरवाहों ने शोर मचाया।
इस पर मल्लाह बदलू, प्यारेलाल ने डूब रही उसको निकालकर नाव पर बिठाया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी व्यथा बताई। कहा कि परिवार के लोगों ने आगे पढ़ने से मना किया। इससे वह आहत है उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सिपाही संजीत कुमार यादव, ज्वाला पांडेय ने छात्रा को अभिरक्षा में ले लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना देकर बुलवाया गया है।