फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित दो मासूम रोगियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से पीड़ित दो मासूमों की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित 15 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

रानीपुर के मानपुर निवासी पूजा (3) पुत्री रामअचल को तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान दोपहर में ही उसकी मौत हो गई। रिसिया निवासी रोशनी (एकमाह) पुत्री सिपाहीलाल की भी देर शाम इलाज के दौरान सांस थम गई।
परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए। उधर बुखार समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित 15 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें