फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक में भिड़ंत, दो घायल फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रॉली सवार दो लोग घायल हो गए। ट्रॉली सेमरहना से बालू लादकर आ रही थी।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना में सुबह और रात के समय बालू खनन किया जाता है। शुक्रवार तड़के बालू खनन कर उसे बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली से मिहींपुरवा की ओर ले जाया जा रहा था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर परवानीगौढ़ी के निकट सीमेंट लादे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।
इससे ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में गिर गई। इससे ट्रॉली पर सवार मंगरू पुत्र मिश्रीलाल औैर अशोक पुत्र ढोढ़े गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें