फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और कार की सीधी भिड़ंत, 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित घाघराघाट पुल के पास शुक्रवार की सुबह दो एसयूवी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सात को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में डनलप चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर घाघराघाट पुल के निकट गोंडा की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी की लखनऊ की ओर से आ कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार प्रवीन वर्मा, मोहम्मद सलमान, सिद्धार्थ, रूपेश सिंह, हिमांशु, यतेंद्र वर्मा, हसमतुल, अल्फाज, शीबा व चांदबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस और पुलिस जीप से सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं तीन लोगों का उपचार चल रहा है। उधर घाघराघाट पुल पर ही थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव निवासी बलदेव प्रसाद को डनलप ले जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें भी सीएचसी से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें