जरवल (बहराइच)। जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल कस्बा हाईवे पर हरचंदा मोड़ के निकट बहराइच से लखनऊ अपने घर जा रहे बाइक सवार दो युवक रोडवेज में पीछे से घुस गए। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों युवकों को चौकी इंचार्ज जरवल वह आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी मुस्तफाबाद जरवल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख कर दोनों युवकों को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल कस्बा हरचंदा मोड़ के निकट हाईवे पर बहराइच से रोडवेज लखनऊ जा रही थी। तभी लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 10 निवासी सर्वजीत वर्मा (33) पुत्र मोहन वर्मा व उसके साथ सवार 40 वर्षीय अज्ञात युवक बाइक लेकर रोडवेज बस में पीछे से घुस गए। जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर चौकी इंचार्ज अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। यहां के डॉक्टर पीतांबर लाल मौर्या ने बताया कि दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बस चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।