फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा दिखाने के बहाने पत्नी को नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। दशहरा दिखाने के बहाने अपनी पत्नी को घाघरा नदी पर स्थित चहलारीघाट पुल पर ले जाकर दो दोस्तों के साथ पावर कॉर्पोरेशन में तैनात एक अधिकारी ने नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद पति अपने सहयोगियों के साथ मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। महिला स्वस्थ है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोंडा जिले के कौड़िया थाना अंतर्गत झंडीपुरवा निवासी पूनम जायसवाल (20) पुत्री वंशराज जायसवाल ने कटुवा नाला गोंडा निवासी श्यामू जायसवाल के साथ छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। श्यामू जिले के नवाबगंज में पावर कॉर्पोरेशन में एसएसओ (सब स्टेशन आफिसर) के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

वह इस समय अपने पति के साथ कोतवाली देहात के दोनक्का में किराये के मकान में रह रही है। मंगलवार को दशहरा के दिन पति ने उसे मेला दिखाने का बहाना किया और सीतापुर जिले की सीमा पर स्थित चहलारीघाट पुल पर ले गया। यहां पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे।
जिन्होंने पुल से ही उसको घाघरा नदी में धक्का दे दिया। शाम लगभग सात बजे के करीब हुई घटना की सूचना मिलने पर हरदी के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूनम को नदी से बाहर निकाला गया।
उसे गंभीर हालत में सीएचसी रमपुरवा में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूनम की तहरीर पर श्यामू जायसवाल व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति भाग गया है। महिला को उसके परिवारीजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
तो दूसरी शादी रचाने के लिए हत्या की कोशिश
पूनम का कहना है कि पति श्यामू दूसरी शादी रचाना चाह रहा है। जिसके लिए वह दशहरा मेला दिखाने का बहाना बताकर उसे रेउसा के पुल की तरफ ले गया। यहां उसने अपने दो दोस्तों को फोन कर बुला लिया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें