फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत और तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । रूपइडीहा थाना के तुलसीपुर गांव निवासी शाहिद की तीन वर्षीय पुत्री जया को गांव में आई बारात की कार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच आ रहे थे रास्ते में मौत हो गई। रूपईडिहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना के गंगटईया पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार बाराबंकी जनपद के टिकैटतनगर सनावा निवासी कमलेश (30) की मौत हो गई। साथी राजेंद्र घायल हो गए। बताया बसंतपुर रिश्तेदारी में आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बहराइच निवासी पिता पुत्र भरे और सलमान भी घायल हुए हैं। हुजूरपुर थानाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया सभी घायलों को सीएचसी चिरैयाटांड़ में भर्ती कराया गया है, एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें