फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत

Sat, 23 Nov 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मृतक सोमन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के थानगांव निवासी प्रदीप (30) की बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौैरान मौत हो गई। सूचना पर आए मृतक के पिता केशराज ने बताया कि बेटा बाइक से ससुराल पर्वतपुर जा रहा था। सदरपुर थाना के गुणेचा चौराहा के पास वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर रेउसा अस्पताल लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रदीप ने हेलमेट पहना था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा।
वहीं, पयागपुर थाना इलाके के पलटनपुरवा राजापुर कला गांव निवासी किसान सोमन (72) बृहस्पतिवार को पैदल सामान लेने बाजार जा रहे थे। खुटेहना-हुजूरपुर मार्ग के पातूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे भुसैली ने बताया कि पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पयागपुर इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हादसों में पांच घायल
विशेश्वरगंज थाना के ककरा मोहम्मदपुर गांव निवासी सुशीला देवी मौर्या (35) को घर के बाहर पैदल जाते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी राजेश शाही (40) को बृहस्पतिवार की रात मिहींपुरवा में वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी मिहींपुरवा से मेडिकल कॉलेज और कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, दरगाह थाना के भगोडा निवासी लहरी (35) को सरिया मिल के पास सड़क पर पैदल घर जाते समय वाहन ने टक्कर मार दी। इसी तरह बौंडी थाना के नगेश्वरपुरवा निवासी तालुका देवी (60) साइकिल से अपने बेटे सोहनलाल के साथ जा रही थीं। चंदौली गांव के पास बाइक ने टक्कर मार दी। देहात कोतवाली निवासी युसूफ (38) की बाइक झींगा घाट के पास फिसल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें