फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार लोग घायल

Tue, 20 Feb 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में चार लोग घायल हैो गए हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज क्षेत्र के गोड़हिया के रहने वाले नागेंद्र (45) रविवार को अपने दोस्त ग्राम बिटौरा निवासी चंद्रवीर (40) के साथ एक कार्यक्रम में बलरामपुर गए थे। दोनों लोग देर रात बाइक से लौट रहे थे। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नागेंद्र की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चंद्रवीर को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र में नानपारा मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित कार पलटने से घायल फहद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कार में फहद के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। फहद के दोस्तों की हालत सामान्य बताई गई है। उधर, नवाबगंज क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी पाटन सोमवार को बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान सामने से दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पाटन के साथ दूसरी बाइक पर सवार बीजेगांव निवासी सलामत अली व उनकी मां फातिमा घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें